मुंबई, 19 अक्टूबर (भाषा) मुंबई के दादर इलाके में स्थित 50 मंजिला कोहिनूर स्क्वायर इमारत में सोमवार सुबह एक होटल की रसोई में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह इमारत दादर में शिवसेना भवन के सामने स्थित है।
नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
अधिकारी ने शुरुआती जानकारी के आधार पर बताया कि आग बहुमंजिला इमारत की पहली मंजिल पर स्थित एक होटल की रसोई तक सीमित थी।
उन्होंने बताया कि दमकल विभाग को सुबह नौ बजकर 18 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दमकल की चार गाड़ियों और आग बुझाने वाले अन्य वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस, बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) उपक्रम, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), स्वास्थ्य विभाग, एंबुलेंस और वार्ड के कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया।
भाषा वैभव
वैभव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.