scorecardresearch
Sunday, 29 November, 2026
होमदेशफिल्म निर्माता अर्जुन सरजा पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर बनने वाली फिल्म का निर्देशन करेंगे

फिल्म निर्माता अर्जुन सरजा पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर बनने वाली फिल्म का निर्देशन करेंगे

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 नवंबर (भाषा) फिल्म निर्माता अर्जुन सरजा पहलगाम आतंकवादी हमले और उसके जवाब में भारत द्वारा किये गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को केंद्र में रखकर बनने वाली फिल्म का निर्देशन करेंगे।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस फिल्म का निर्माण प्रेसिडेंशियल मूवीज इंटरनेशनल के बैनर तले अनूप मोहन कर रहे हैं। फिल्म का पूजा समारोह शनिवार को अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में आयोजित किया गया।

फिल्म निर्माताओं ने इंस्टाग्राम हैंडल पर समारोह की कई तस्वीरें भी साझा कीं।

यह फिल्म पहलगाम आतंकवादी हमले और ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी घटनाओं पर आधारित है।

पहलगाम आतंकवादी हमला अप्रैल 2025 में हुआ था, जिसमें 26 लोगों की हत्या कर दी गई थी। इसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों पर हमले किए गए।

फिल्म की पटकथा मेजर विजय भार्गव ने लिखी है, जो इस परियोजना को एक अलग दृष्टिकोण देते हैं।

अपने सैन्य अनुभव और सेवा, बलिदान तथा राष्ट्रीय सुरक्षा की वास्तविकताओं की समझ के आधार पर उन्होंने ऐसी कहानी को वास्तविकता और भावनात्मक गहराई देने का प्रयास किया है, जिसमें इन दोनों पहलुओं की जरूरत है। फिल्म नौ भाषाओं में बनाई जाने की योजना है।

भाषा तान्या धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments