scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशलोहरदगा में खेत में करंट लगने से किसान की मौत

लोहरदगा में खेत में करंट लगने से किसान की मौत

Text Size:

लोहरदगा, 25 फरवरी (भाषा) झारखंड के लोहरदगा जिले के सदर थानाक्षेत्र के भठखिजरी गांव में खेत में पानी का पटवन कर रहे एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक किसान की पहचान भठखिजरी निवासी दानियल मिंज के पुत्र विलियम कुजूर (40 साल) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि विलियम कुजूर अपने खेतों में पानी पटवन के लिए गया था। उन्होंने बताया कि इसी दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया।

उन्होंने बताया कि जब किसान काफी देर तक घर वापस नहीं लौटा, तो उसकी बेटी खेत पर पहुंची तो उसने वहां अपने पिता को जमीन पर पड़े देखा। सूत्रों ने बताया कि किसान की बेटी ने मामले की सूचना ग्रामीणों को दी। उन्होंने बताया कि विलियम कुजूर को बिजली के तार से अलग करके उसके घर पहुंचाया गया लेकिन तब तक विलियम की मौत हो चुकी थी।

मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं इन्दु अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments