scorecardresearch
Saturday, 17 October, 2026
होमदेशफरीदाबाद : पति की हत्या के आरोप में महिला और उसका प्रेमी गिरफ्तार

फरीदाबाद : पति की हत्या के आरोप में महिला और उसका प्रेमी गिरफ्तार

Text Size:

फरीदाबाद, 16 अक्टूबर (भाषा) हरियाणा के फरीदाबाद में एक महिला ने कथित तौर पर प्रेम संबंध में बाधा बन रहे पति की अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। पति की गर्दन पर चाकू से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि महिला काजल और उसके कथित प्रेमी योगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है और दोनों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतक गोपाल उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले का रहने वाला था और करीब 15 वर्षों से फरीदाबाद की श्याम कॉलोनी में रहकर काम कर रहा था।

उन्होंने बताया कि गोपाल की शादी भी फरीदाबाद में हुई थी। उसकी पत्नी काजल और बच्चे कुम्हारपुर गांव में रहते थे, जबकि गोपाल कामकाज के सिलसिले में फरीदाबाद में रहता था।

भाषा रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments