scorecardresearch
Friday, 16 October, 2026
होमदेशCJP नेता अभिजीत दीपके और AISA प्रमुख नेहा बोहरा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

CJP नेता अभिजीत दीपके और AISA प्रमुख नेहा बोहरा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मंडी हाउस के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया. सीजेपी के अभिजीत डुबके को भी उनके 'लहरा दो तिरंगा' विरोध प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया था.

Text Size:

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दीपके और AISA की अध्यक्ष नेहा बोहरा को शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दोनों कनॉट प्लेस में ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए वहां जा रहे थे.

दिपके को झंडेवालान में उनके घर से उठाया गया, जबकि बोहरा को मंडी हाउस में हिरासत में लिया गया. दोनों जगहें मध्य दिल्ली में हैं. दोनों को हिरासत में लेते समय अफरा-तफरी मच गई. भीड़ धक्का-मुक्की कर रही थी और हर तरफ कैमरा क्रू और सुरक्षाकर्मियों का जमावड़ा था.

इससे पहले दिन में दिल्ली पुलिस के 20 से ज्यादा जवान दिपके के झंडेवालान वाले घर पहुंचे और उन्हें एक नोटिस थमाया. इस नोटिस में उन्हें कहा गया कि वो ऐसी किसी भी कार्रवाई से दूर रहें, जिससे नागरिकों, व्यापारियों, यात्रियों, मरीजों और दूसरों के अधिकारों पर बुरा असर पड़े.

पुलिस की ये कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब शुक्रवार शाम के प्रदर्शन से पहले देश की राजधानी में सुरक्षा के इंतिजाम बढ़ा दिए गए हैं.


यह भी पढ़ें: कांग्रेस की नई पसंद नेहा बोरा के उभार के कमजोर पड़ते वाम दलों के लिए क्या मायने हैं?


 

share & View comments