scorecardresearch
Sunday, 20 September, 2026
होमदेशएतिहाद एयरवेज की अबू धाबी उड़ान रद्द, दिल्ली हवाई अड्डे पर परेशान रहे यात्री

एतिहाद एयरवेज की अबू धाबी उड़ान रद्द, दिल्ली हवाई अड्डे पर परेशान रहे यात्री

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 सितंबर (भाषा) एतिहाद एयरवेज की दिल्ली से अबू धाबी जाने वाली उड़ान तकनीकी समस्या के कारण शनिवार देर शाम रद्द कर दी गई, जिससे करीब 200 यात्रियों को दिल्ली हवाई अड्डे पर परेशानी का सामना करना पड़ा।

दिल्ली से अबू धाबी जाने वाली उड़ान ईवाई217 के कई यात्रियों ने बताया कि विमान को रात 9:15 बजे रवाना होना था।

यात्रियों के अनुसार, करीब 200 यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और चालक दल ने बताया कि विमान में तकनीकी समस्या आ गई है।

कुछ घंटे बाद एयरलाइन ने उड़ान रद्द किए जाने की घोषणा की, जिसके बाद यात्रियों को यात्रा के लिए वैकल्पिक विकल्प तलाशने पड़े।

उड़ानों की निगरानी करने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइटरडार24डॉट कॉम’ के अनुसार, इस उड़ान का संचालन बोइंग 787-9 विमान के साथ किया जाना था।

तकनीकी समस्या की विस्तृत जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकी।

भाषा शोभना नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments