scorecardresearch
Saturday, 13 June, 2026
होमदेशफतेहपुर में सोते समय एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या, मामला दर्ज

फतेहपुर में सोते समय एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या, मामला दर्ज

Text Size:

फतेहपुर (उप्र), 11 जून (भाषा) फतेहपुर जिले में जाफरगंज थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव में सोते समय एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जाफरगंज थाना पुलिस को बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सूचना मिली कि आनंदपुर गांव में बुधवार की रात सोते समय करीब 70 साल के बुजुर्ग व्यक्ति नक्कीलाल की हत्या कर दी गई।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शव पर धारदार हथियार और वजनदार वस्तु से चोट पहुंचाए जाने के निशान हैं।

एसपी ने मृतक के परिजनों के हवाले से बताया कि कुछ परिवारिक हिस्सेदारों के मध्य सिविल न्यायालय में जमीनी विवाद चल रहा रहा है और इसी वजह से हत्या की गई है।

उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर छह आरोपियों के विरुद्ध हत्या के मामले में नामजद मुकदम दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

भाषा सं जफर मनीषा संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments