scorecardresearch
Wednesday, 4 November, 2026
होमदेशएपीपीसी परीक्षा ‘धोखाधड़ी’ मामले में आईपीएस अधिकारी, अन्य के खिलाफ ईडी की छापेमारी

एपीपीसी परीक्षा ‘धोखाधड़ी’ मामले में आईपीएस अधिकारी, अन्य के खिलाफ ईडी की छापेमारी

Text Size:

हैदराबाद, चार नवंबर (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के तहत बुधवार को आईपीएस अधिकारी पी. सीताराम आंजनेयुलु और कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने इस कार्रवाई के तहत तेलंगाना के हैदराबाद और सिकंदराबाद तथा आंध्र प्रदेश के गुंटूर में कुल सात परिसरों पर छापे मारे।

धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का यह मामला आंध्र प्रदेश पुलिस की 2025 में दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है। प्राथमिकी में 2018 से 2021 के बीच कथित अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है। इस अवधि में आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) ने 169 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी।

धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज ईडी का यह मामला आंध्र प्रदेश पुलिस द्वारा 2025 में दर्ज की गई एक प्राथमिकी से जुड़ा है। यह प्राथमिकी 2018 से 2021 के बीच हुई कथित अनियमितताओं के संबंध में है जब एपीपीएससी ने 169 पदों को भरने के लिए एक अधिसूचना जारी की थी।

पुलिस ने आरोप लगाया कि एपीपीएससी की ग्रुप-1 मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में कथित तौर पर अनियमितताएं हुईं और इस प्रक्रिया के दौरान एक निजी पक्ष को 1.14 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था।

ईडी के अनुसार 1992 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी आंजनेयुलु उस समय एपीपीएससी के सचिव थे जबकि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम ‘कैमसाइन मीडिया’ को दिया गया था।

पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी के कार्यकाल में आंजनेयुलु पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रैंक पर राज्य पुलिस की खुफिया इकाई के प्रमुख थे। इस मामले में राज्य पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

इस वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को 2025 में मुंबई की एक अभिनेत्री को कथित रूप से परेशान करने और गलत तरीके से गिरफ्तार करने से जुड़े मामले में भी राज्य पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने गिरफ्तार किया था।

ईडी की टीम ने आंजनेयुलु के परिसरों के अलावा ‘कैमसाइन मीडिया’ के प्रबंध निदेशक (एमडी) पी. मधुसूदन राव और गुंटूर जिले के चिनाकाकानी गांव स्थित आवासा रिसॉर्ट हैलैंड पर भी छापेमारी की। इसी रिसॉर्ट में उत्तर पुस्तिकाएं रखी गई थीं और उनका मूल्यांकन किया गया था।

ईडी के मुताबिक, अन्य जगहों में ‘स्टोन मीडिया एडवाइजरी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड’ (जिसने पहले एपीपीएससी के लिए डिजिटल मूल्यांकन का काम किया था) की एक इकाई ‘ट्रू-ग्रेडर सर्विसेज’ के परिसर भी शामिल हैं। इसके अलावा, कंपनी एमडी अकेल्ला पेरी श्रीनिवास राव और मूल्यांकन कार्य से जुड़े महामकाली रघुराम के परिसरों पर भी तलाशी ली गई।

भाषा सुरभि माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments