scorecardresearch
Monday, 2 November, 2026
होमदेशअर्थजगतवॉकहार्ट का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 11 प्रतिशत घटकर 73 करोड़ रुपये पर

वॉकहार्ट का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 11 प्रतिशत घटकर 73 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, दो नवंबर (भाषा) दवा कंपनी वॉकहार्ट लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में करीब 11 प्रतिशत घटकर 73 करोड़ रुपये रहा।

वॉकहार्ट ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 82 करोड़ रुपये था।

हालांकि, समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व बढ़कर 969 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही में 782 करोड़ रुपये था।

आलाोच्य तिमाही में कंपनी का कुल खर्च भी बढ़कर 907 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 712 करोड़ रुपये था।

चालू वित्तवर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में कंपनी का शुद्ध मुनाफा बढ़कर 180 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 26 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments