scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतडब्ल्यूसीडी मंत्री ने कहा, बजट में महिलाओं, बच्चों को सशक्त बनाने पर जोर

डब्ल्यूसीडी मंत्री ने कहा, बजट में महिलाओं, बच्चों को सशक्त बनाने पर जोर

Text Size:

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) केंद्रीय महिला एवं बाल विकास (डब्ल्यूसीडी) मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शनिवार को आम बजट की सराहना करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

उन्होंने इस समावेशी बजट बताते हुए कहा कि इसमें महिलाओं, बच्चों, युवाओं, किसानों और मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया है।

उन्होंने कुपोषण से निपटने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का जिक्र करते हुए पूरक पोषण कार्यक्रम और मिशन पोषण 2.0 के तहत पोषण मानकों के संशोधन का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि आहार विविधता के बढ़े हुए उपायों से आकांक्षी जिलों और पूर्वोत्तर में आठ करोड़ से अधिक बच्चों, एक करोड़ गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं तथा लगभग 20 लाख किशोरियों के पोषण में सुधार होगा।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments