scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशअर्थजगतनायका के विकास गुप्ता बनें वीएलसीसी के नये सीईओ

नायका के विकास गुप्ता बनें वीएलसीसी के नये सीईओ

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (भाषा) सौंदर्य एवं त्वचा देखभाल संबंधी उत्पाद बनाने वाली घरेलू कंपनी वीएलसीसी ने विकास गुप्ता को तत्काल प्रभाव से अपना मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की मंगलवार को घोषणा की।

वह जयंत खोसला की जगह लेंगे।

वीएलसीसी ने बयान में कहा कि कार्लाइल ने दिसंबर, 2022 में घरेलू कंपनी में बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया था।

इससे पहले गुप्ता नायका के ईबी2बी कारोबार ‘सुपरस्टोर’ के सीईओ थे। वह 2019-21 के बीच वॉलमार्ट के स्वामित्व वाले ई-कॉमर्स मंच फ्लिपकार्ट के मुख्य ग्राहक एवं विपणन अधिकारी भी रह चुके हैं।

उन्होंने दैनिक इस्तेमाल के उत्पाद बेचने वाली प्रमुख कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। हिंदुस्तान यूनिलीवर में वह 21 साल तक विभिन्न पदों पर रहे।

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments