scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशअर्थजगतमप्र में 4.5 करोड़ रुपये से ज्यादा के इनपुट टैक्स क्रेडिट का बेजा लाभ लेती पकड़ी गईं दो कंपनियां

मप्र में 4.5 करोड़ रुपये से ज्यादा के इनपुट टैक्स क्रेडिट का बेजा लाभ लेती पकड़ी गईं दो कंपनियां

Text Size:

इंदौर, छह सितंबर (भाषा) केंद्रीय माल एवं सेवा कर (सीजीएसटी) विभाग ने इंदौर में अलग-अलग कंपनियों के दो मामलों में इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का 4.5 करोड़ रुपये से ज्यादा का बेजा फायदा लिए जाने का खुलासा किया है।

सीजीएसटी की इंदौर इकाई के आयुक्त अतुल सक्सेना ने मंगलवार को बताया कि कृषि क्षेत्र की एक कंपनी ने जीएसटी से मुक्त उत्पादों पर 3.1 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट का बेजा फायदा लिया और रिटर्न दायर करते वक्त फायदे की राशि सरकारी खजाने को नहीं लौटाई।

उन्होंने बताया कि दूसरे मामले में आईटी क्षेत्र की एक कंपनी ने अपनी कर्मचारी बीमा योजना के प्रीमियम भुगतान पर इनपुट टैक्स क्रेडिट का 1.43 करोड़ रुपये का अनुचित लाभ उठाया, जबकि प्रावधानों के मुताबिक बीमा सेवाओं पर इनपुट टैक्स क्रेडिट का फायदा लिया ही नहीं जा सकता।

सक्सेना ने बताया कि दोनों मामलों में संबंधित कंपनियों से कुल 3.55 करोड़ रुपये वसूले गए हैं और दस्तावेजों के आधार पर विस्तृत जांच जारी है।

भाषा हर्ष रंजन अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments