scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतनोवेलिस के संयंत्र में सितंबर में लगी आग से कंपनी के नकदी प्रवाह पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका

नोवेलिस के संयंत्र में सितंबर में लगी आग से कंपनी के नकदी प्रवाह पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) नोवेलिस के न्यूयॉर्क स्थित संयंत्र में सितंबर में लगी आग के कारण चालू वित्त वर्ष में कंपनी के नकदी प्रवाह पर 55-65 करोड़ डॉलर का नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका है।

कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि इस प्रभाव में कर पूर्व आय में 10 से 15 करोड़ डॉलर की कमी आने की आशंका है।

किसी कंपनी का नकदी प्रवाह वह नकदी होती है जो पूंजीगत व्यय और परिचालन खर्चों को घटाने के बाद बचती है और जिसका उपयोग कंपनी अपने विवेकाधीन खर्चों के लिए करती है।

नोवेलिस, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी है।

बीएसई को भेजी सूचना में हिंडाल्को ने कहा कि आग से प्रभावित संयंत्र में सामान्य संचालन बहाल करने के लिए व्यापक पुनर्स्थापन कार्य किए जा रहे हैं।

भाषा

योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments