scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतटेस्ला ने शरद अग्रवाल को नियुक्त किया भारत प्रमुख

टेस्ला ने शरद अग्रवाल को नियुक्त किया भारत प्रमुख

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) अमेरिका की इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी टेस्ला ने लैम्बॉर्गिनी इंडिया के पूर्व प्रमुख शरद अग्रवाल को अपने भारतीय परिचालन का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब कंपनी भारतीय बाजार में अपनी उपस्थिति मजबूत करने पर विचार कर रही है।

टेस्ला ने जुलाई में मुंबई में अपना पहला अनुभव केंद्र खोला और अगस्त में दिल्ली के एरोसिटी में दूसरा अनुभव केंद्र खोला। इस साल जुलाई में मॉडल ‘वाई’ पेश करने के बाद कंपनी ने इसकी आपूर्ति शुरू कर दी है।

लैंबॉर्गिनी के बाद, अग्रवाल ने महिंद्रा एंड महिंद्रा की इकाई क्लासिक लीजेंड्स में मुख्य व्यवसाय अधिकारी का पद भी संभाला था।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments