scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतचाय का निर्यात जनवरी से अगस्त 2025 के बीच 2.2 प्रतिशत बढ़ा

चाय का निर्यात जनवरी से अगस्त 2025 के बीच 2.2 प्रतिशत बढ़ा

Text Size:

कोलकाता, 16 अक्टूबर (भाषा) देश से चाय का निर्यात जनवरी से अगस्त के बीच 2.2 प्रतिशत बढ़कर 17.44 करोड़ किलोग्राम हो गया। पिछली साल इसी अवधि में यह 17.06 करोड़ किलोग्राम रहा था।

चाय बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि के दौरान उत्तर भारत से निर्यात 11.31 करोड़ किलोग्राम रहा, जबकि पिछली साल इसी अवधि में यह 9.91 करोड़ किलोग्राम था।

दक्षिण भारत से 2025 के पहले आठ महीनों के दौरान निर्यात की मात्रा 6.128 करोड़ किलोग्राम रही जबकि 2024 की इसी अवधि में यह 7.14 करोड़ किलोग्राम थी।

जनवरी से अगस्त 2025 के दौरान निर्यात का मूल्य 5143.56 करोड़ रुपये रहा जो 2024 की इसी पिछली अवधि में 4461.95 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2024-25 में चाय का निर्यात 25.78 करोड़ किलोग्राम रहा था।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments