scorecardresearch
Sunday, 21 June, 2026
होमदेशअर्थजगतटाटा मोटर्स को मिले 3,400 से अधिक इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहन के ऑर्डर

टाटा मोटर्स को मिले 3,400 से अधिक इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहन के ऑर्डर

Text Size:

मुंबई, 21 जून (भाषा) वाणिज्यिक वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टाटा मोटर्स को माल ढुलाई, लॉजिस्टिक्स और यात्री परिवहन के लिए 3,400 से अधिक ईलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों (ई-सीवी) के ऑर्डर प्राप्त हुए हैं। कंपनी ने रविवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने बयान में कहा कि इन ऑर्डर में लगभग 2,000 छोटे वाणिज्यिक वाहन और पिक-अप, 900 ट्रक तथा 500 बसें शामिल हैं। इन वाहनों का उपयोग ई-वाणिज्य, लॉजिस्टिक, रोजमर्रा के इस्तेमाल वाली वस्तुएं बनाने वाली (एफएमसीजी) कंपनियों, शहर के भीतर परिवहन सेवाओं आदि में किया जाएगा।

टाटा मोटर्स ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में इन वाहनों की तैनाती वास्तविक परिचालन परिस्थितियों में ई-परिवहन समाधान के प्रति ग्राहकों के बढ़ते भरोसे को दर्शाती है। साथ ही यह संकेत देती है कि विद्युत वाहनों का उपयोग अब केवल परीक्षण परियोजनाओं तक सीमित न रहकर बड़े पैमाने पर नियमित परिचालन का हिस्सा बन रहा है।

कंपनी ने कहा कि पिछले 12 महीनों में उसने अपने इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहन पोर्टफोलियो को काफी मजबूत किया है और विभिन्न परिचालन आवश्यकताओं तथा कार्य परिस्थितियों के अनुरूप नयी पीढ़ी के ई-वाणिज्यिक वाहन पेश किए हैं।

भाषा यासिर अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments