scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशअर्थजगतस्पाइसजेट शुक्रवार को यूएई से 14 विशेष उड़ानों का संचालन करेगी

स्पाइसजेट शुक्रवार को यूएई से 14 विशेष उड़ानों का संचालन करेगी

Text Size:

नयी दिल्ली, छह मार्च (पीटीआई) स्पाइसजेट पश्चिम एशिया संकट के कारण फंसे हुए यात्रियों को लाने के लिए शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से 14 विशेष उड़ानों का संचालन करेगी।

पश्चिम एशिया संकट के कारण भारतीय एयरलाइनों ने बृहस्पतिवार को 281 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी थीं और सरकार क्षेत्र के हालात पर बारीकी से नजर रख रही है।

स्पाइसजेट ने कहा कि पिछले तीन दिनों में उसने यूएई से दिल्ली, मुंबई और कोच्चि के लिए 25 विशेष उड़ानों का संचालन किया है।

एक बयान के अनुसार शुक्रवार को एयरलाइन फुजैराह से मुंबई के लिए नौ उड़ानों, दिल्ली के लिए चार उड़ानों और दुबई से पुणे के लिए एक उड़ान का संचालन करेगी।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments