scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसिरमा एसजीएस के आईपीओ को अंतिम दिन 32.61 गुना अभिदान मिला

सिरमा एसजीएस के आईपीओ को अंतिम दिन 32.61 गुना अभिदान मिला

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को निर्गम के अंतिम दिन 32.61 गुना अभिदान मिला है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आंकड़ों के मुताबिक, 840 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 2,85,63,816 शेयरों की पेशकश पर 93,14,84,536 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं है।

संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 87.56 गुना अभिदान मिला और गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 17.50 गुना अभिदान मिला। जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी में 5.53 गुना अभिदान मिला।

आईपीओ के तहत 766 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए गए हैं और 33,69,360 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई गई है।

निर्गम के लिए मूल्य दायरा 209-220 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी ने बृहस्पतिवार को एंकर निवेशकों से 252 करोड़ रुपये जुटाए थे।

नए निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग विनिर्माण, अनुसंधान एवं विकास सुविधाओं, दीर्घकालिक कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और कारोबार के विस्तार के लिए किया जाएगा।

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments