scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशअर्थजगतशिलांग का क्रोबोरो होटल निर्माण के 30 साल बाद सात सितंबर को खुलेगा

शिलांग का क्रोबोरो होटल निर्माण के 30 साल बाद सात सितंबर को खुलेगा

Text Size:

शिलांग, 25 अगस्त (भाषा) मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने पिछले 30 साल से निर्माणाधीन क्रोबोरो होटल को सात सितंबर को मेहमानों के लिए खोलने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि शिलांग में स्थित इस होटल का संचालन टाटा समूह समर्थित इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) द्वारा विवांता ब्रांड के तहत किया जाएगा।

संगमा ने बुधवार को कहा कि पर्यटन परियोजना, जो पिछले 30 सालों से बहुत सारी समस्याओं का सामना कर रही थी, आखिरकार चालू हो रही है।

शहर के मध्य में स्थित इस होटल में 100 कमरे हैं।

संगमा ने कहा कि मैरियट ग्रुप ने भी राज्य में निवेश किया है और जल्द ही वह होटल खोलेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य में पीएमईजी (प्रधानमंत्री रोजगार सृजन) कार्यक्रम के तहत कुल 1,500-2,000 कमरे तैयार किए जा रहे हैं।

भाषा रिया पाण्डेय

पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments