scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसात्विक ग्रीन एनर्जी की बाजार में धीमी शुरुआत

सात्विक ग्रीन एनर्जी की बाजार में धीमी शुरुआत

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) सौर पैनल विनिर्माता कंपनी सात्विक ग्रीन एनर्जी के शेयर की शुक्रवार को बाजार में घीमी शुरुआत हुई।

बीएसई पर शेयर 465 रुपये के निर्गम मूल्य से 1.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 460 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 3.93 प्रतिशत फिसलकर 446.70 रुपये पर आ गया।

एनएसई पर इसने 465 रुपये के निर्गम मूल्य के बराबर शुरुआत की। बाद में 3.87 प्रतिशत फिसलकर 447 रुपये पर आ गया।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 5,776.92 करोड़ रुपये रहा।

सात्विक ग्रीन एनर्जी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को गत मंगलवार को बोली के अंतिम दिन 6.57 गुना अभिदान मिला। आईपीओ का मूल्य दायरा 442 से 465 रुपये प्रति शेयर था।

सात्विक ग्रीन एनर्जी सौर फोटोवोल्टिक मॉड्यूल विनिर्माता है जिसकी परिचालन क्षमता 30 जून 2025 तक लगभग 3.8 गीगावाट थी।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments