scorecardresearch
Friday, 16 October, 2026
होमदेशअर्थजगतआरबीआई ने एमिरेट्स एनबीडी बैंक की भारतीय शाखाओं के आरबीएल बैंक में विलय को मंजूरी दी

आरबीआई ने एमिरेट्स एनबीडी बैंक की भारतीय शाखाओं के आरबीएल बैंक में विलय को मंजूरी दी

Text Size:

मुंबई, 16 अक्टूबर (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एमिरेट्स एनबीडी बैंक (पी.जे.एस.सी.) की भारतीय शाखाओं का आरबीएल बैंक में विलय करने की योजना को शुक्रवार को मंजूरी दे दी।

आरबीआई ने बयान में कहा कि विलय एक दिसंबर, 2026 से प्रभावी होगा।

बयान में कहा गया, “एमिरेट्स एनबीडी बैंक पी.जे.एस.सी. की सभी भारतीय शाखाएं एक दिसंबर, 2026 से आरबीएल बैंक लिमिटेड की शाखाओं के रूप में काम करेंगी।”

वित्त मंत्रालय ने मई में दुबई स्थित एमिरेट्स एनबीडी बैंक को आरबीएल बैंक में 74 प्रतिशत तक हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दी थी।

एमिरेट्स एनबीडी को 2016 में मुंबई में अपनी पहली बैंक शाखा खोलने के लिए आरबीआई से मंजूरी मिली थी। बैंक ने जुलाई, 2017 में भारत में अपना परिचालन शुरू किया। बाद में उसने गुरुग्राम तथा चेन्नई में दो और शाखाएं खोलीं।

बैंक मार्च, 2000 से भारत में एक प्रतिनिधि कार्यालय भी संचालित कर रहा था।

भाषा यासिर रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments