नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) राजेश पावर सर्विसेज को गुजरात में सरकारी बिजली वितरण कंपनियों से करीब 541 करोड़ रुपये के दो नए ठेके मिले हैं।
कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि 471.92 करोड़ रुपये का ठेका मध्य गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (एमजीवीसीएल) से मिला है, जबकि 69 करोड़ रुपये का दूसरा ठेका उत्तर गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (यूजीवीसीएल) से मिला है।
कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक कुरंग पंचाल ने कहा, ‘‘एक सप्ताह के भीतर लगातार दो ठेके मिलना गुजरात की बिजली वितरण कंपनियों का हमारी काम पूरा करने की क्षमता पर भरोसे को दर्शाता है।’’
उन्होंने कहा कि इस सप्ताह कुल 540.92 करोड़ रुपये के ठेके मिलने के साथ कंपनी के कुल ठेकों का मूल्य 4,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।
राजेश पावर सर्विसेज इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) क्षेत्र की कंपनी है, जो बिजली पारेषण और वितरण क्षेत्र में काम करती है।
भाषा निहारिका
निहारिका
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.