scorecardresearch
Tuesday, 16 June, 2026
होमदेशअर्थजगतपीएनबी, उज्जीवन ने एफसीएनआर जमा दरें बढ़ाईं

पीएनबी, उज्जीवन ने एफसीएनआर जमा दरें बढ़ाईं

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) ग्राहकों के लिए विदेशी मुद्रा प्रवासी बैंक (एफसीएनआर-बी) अमेरिकी डॉलर जमा पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं।

इस कदम का उद्देश्य प्रवासी भारतीयों को विदेशी मुद्रा में अपनी आय बढ़ाने का अवसर देना तथा विनिमय दर में उतार-चढ़ाव के जोखिम से सुरक्षा प्रदान करना है।

बैंक के अनुसार विशेष एफसीएनआर (बी) जमा योजना के तहत तीन से चार वर्ष की अवधि के लिए छह प्रतिशत, जबकि चार से पांच वर्ष की अवधि के लिए 6.05 प्रतिशत ब्याज दिया जाएगा। पांच वर्ष की सावधि जमा पर पीएनबी 6.1 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी एफसीएनआर (बी) जमा दरों में वृद्धि की है। बैंक ने तीन से पांच वर्ष की अवधि के लिए अधिकतम 7.13 प्रतिशत तक ब्याज दर की घोषणा की है।

भाषा योगेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments