scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशअर्थजगतपीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का शेयर आठ प्रतिशत चढ़ा

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का शेयर आठ प्रतिशत चढ़ा

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (भाषा) पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का शेयर मंगलवार को आठ प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ।

कंपनी का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी- मार्च तिमाही में 19 प्रतिशत बढ़ा। इससे कंपनी के शेयर में तेजी आई।

बीएसई पर कंपनी का शेयर करीब आठ प्रतिशत चढ़कर 979.05 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,006 रुपये तक पहुंच गया था। एनएसई में भी शेयर लगभग आठ प्रतिशत बढ़कर 979.10 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 11 प्रतिशत बढ़कर 1,007 रुपये तक पहुंच गया था।

कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1,908.53 करोड़ रुपये बढ़कर 25,509.11 करोड़ रुपये रहा।

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने सोमवार को वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजों की घोषणा की। उसका शुद्ध लाभ 19 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 656 करोड़ रुपये रहा।

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 550 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

भाषा योगेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments