scorecardresearch
Sunday, 16 August, 2026
होमदेशअर्थजगतपीएम गतिशक्ति: 18.66 लाख करोड़ रुपये की 396 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी की सिफारिश

पीएम गतिशक्ति: 18.66 लाख करोड़ रुपये की 396 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी की सिफारिश

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री गतिशक्ति पहल के तहत सड़क और रेलवे समेत विभिन्न मंत्रालयों की 18.66 लाख करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली 396 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी के लिए सिफारिश की गई है। सरकार के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

ये परियोजनाएं 13 अक्टूबर, 2021 को शुरू की गई प्रधानमंत्री गतिशक्ति पहल के तहत गठित नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप (एनपीजी) की ओर से सुझाई गई हैं।

आंकड़ों के अनुसार, ‘‘अब तक 18.66 लाख करोड़ रुपये की अनुमानित कुल लागत वाली 396 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का एनपीजी तंत्र के जरिये मूल्यांकन किया गया है। इनमें से 256 परियोजनाओं को मंजूरी दी जा चुकी है और 198 परियोजनाओं पर काम चल रहा है।’’

प्रधानमंत्री गतिशक्ति पहल की शुरुआत एकीकृत बुनियादी ढांचा विकसित करने और माल ढुलाई की लागत कम करने के उद्देश्य से की गई थी। 500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली सभी लॉजिस्टिक और संपर्क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को एनपीजी के जरिये भेजा जाता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि गतिशक्ति के तहत ‘‘हमें पूरे देश में निर्बाध और तेज संपर्क पर ध्यान देना चाहिए।’’

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments