scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशअर्थजगतफार्मा सलाहकार ने उम्र का असर कम करने वाली दवा के लिए पेटेंट मांगा

फार्मा सलाहकार ने उम्र का असर कम करने वाली दवा के लिए पेटेंट मांगा

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 फरवरी (भाषा) फार्मा सलाहकार और अमेरिका स्थित एल्कोमेक्स जीबीएन फार्मा ग्रुप के वैज्ञानिक सलाहकार संजय अग्रवाल ने बढ़ती उम्र का असर कम करने वाली दवा के लिए पेटेंट मांगा है।

अहमदाबाद के शोधकर्ता ने बताया कि उन्होंने सेलुलर स्तर पर बढ़ती उम्र के असर को रोकने के लिए एक दवा तैयार की है और इसके लिए पेटेंट का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने भारतीय पेटेंट कार्यालय में आवेदन किया है।

अग्रवाल के पास ‘अद्वितीय दवा फॉर्मूलेशन’ के लिए 42 से अधिक पेटेंट हैं। उनका दावा है कि नयी दवा में बढ़ती उम्र के असर को सेलुलर स्तर पर रोकने के अलावा त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार करने और समग्र जीवन शक्ति को बढ़ाने की क्षमता है।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘एंटी-एजिंग दवा उम्र बढ़ने की प्रक्रिया से निपटने के तरीके को फिर से परिभाषित कर रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा नया फॉर्मूलेशन इस क्षेत्र की संभावनाओं को और बढ़ाएगा, क्योंकि यह बढ़ती उम्र से होने वाले असर खिलाफ लड़ाई में एक स्थायी प्रभाव डालने के लिए तैयार है।’’

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments