scorecardresearch
Friday, 15 May, 2026
होमदेशअर्थजगतपीएफसी का मार्च तिमाही का शुद्ध लाभ तीन प्रतिशत बढ़कर 8,598 करोड़ रुपये

पीएफसी का मार्च तिमाही का शुद्ध लाभ तीन प्रतिशत बढ़कर 8,598 करोड़ रुपये

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 8,597.61 करोड़ रुपये रहा है। यह वृद्धि खर्चों में कमी के कारण हुई।

वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में कंपनी ने 8,357.88 करोड़ रुपये शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय घटकर 28,856.60 करोड़ रुपये रह गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 29,285.45 करोड़ रुपये थी।

तिमाही के दौरान कंपनी का खर्च घटकर 17,764.79 करोड़ रुपये रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 18,730.86 करोड़ रुपये था।

बिजली मंत्रालय के तहत आने वाली पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन देश की प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) है।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments