scorecardresearch
Wednesday, 6 May, 2026
होमदेशअर्थजगतपेटीएम को चौथी तिमाही में 183 करोड़ रुपये का मुनाफा

पेटीएम को चौथी तिमाही में 183 करोड़ रुपये का मुनाफा

Text Size:

नयी दिल्ली, छह मई (भाषा) पेटीएम ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस मार्च, 2026 में समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 183 करोड़ रुपये का एकीकृत मुनाफा कमाया है।

पिछले वर्ष की इसी अवधि में पेटीएम को 545 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

तिमाही के दौरान कंपनी का एकीकृत परिचालन राजस्व 18.4 प्रतिशत बढ़कर 2,264 करोड़ रुपये रहा जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,912 करोड़ रुपये था।

मार्च, 2026 में समाप्त पूरे वित्त वर्ष के दौरान पेटीएम ने 552 करोड़ रुपये का एकीकृत मुनाफा दर्ज किया है। इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी को 663 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

पेटीएम की परिचालन से सालाना आय 22.2 प्रतिशत बढ़कर 8,437 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 6,900 करोड़ रुपये थी।

भाषा अजय अजय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments