scorecardresearch
Wednesday, 6 May, 2026
होमविदेशभारत और वियतनाम ने रिश्तों को ‘एन्हांस्ड कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ तक बढ़ाया, 18 MoUs पर साइन

भारत और वियतनाम ने रिश्तों को ‘एन्हांस्ड कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ तक बढ़ाया, 18 MoUs पर साइन

वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम की भारत यात्रा के बाद कुल 18 समझौते हुए, MEA के मुताबिक 2030 तक 25 अरब डॉलर का नया व्यापार लक्ष्य भी तय.

Text Size:

नई दिल्ली: वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम की भारत यात्रा के दौरान कुल 18 बड़े फैसले हुए. इसमें 13 MoU (समझौता ज्ञापन) और 5 घोषणाएं शामिल हैं, जिनका मकसद दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करना है.

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, सबसे बड़ा फैसला दोनों देशों के रिश्तों को बढ़ाकर ‘एन्हांस्ड कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ करना रहा.

IREL (India) Ltd. और वियतनाम के Institute for Technology of Radioactive and Rare Elements (ITRRE) के बीच एक MoU साइन हुआ. इसका मकसद रेयर अर्थ एलिमेंट्स और नई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना है.

भारत के संस्कृति मंत्रालय और वियतनाम के संस्कृति, खेल और पर्यटन मंत्रालय के बीच 2026-30 के लिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम पर भी समझौता हुआ. यह 5 साल के लिए लागू रहेगा.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और वियतनाम के स्टेट बैंक (SBV) के बीच डिजिटल पेमेंट और पेमेंट सिस्टम में सहयोग के लिए MoU साइन हुआ. इससे फाइनेंशियल इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा.

मुंबई नगर निगम (BMC) और हो ची मिन्ह सिटी पीपल्स कमेटी के बीच भी समझौता हुआ, ताकि दोनों शहर शहरी विकास और आर्थिक प्रबंधन में एक-दूसरे का अनुभव साझा कर सकें.

ICCR और दा नांग यूनिवर्सिटी के बीच ‘इंडिया स्टडीज चेयर’ स्थापित करने के लिए MoU साइन हुआ.

नालंदा यूनिवर्सिटी, राजगीर और हो ची मिन्ह नेशनल एकेडमी ऑफ पॉलिटिक्स के बीच भी समझौता हुआ, जिससे ट्रेनिंग और क्षमता विकास में सहयोग बढ़ेगा.

भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय और वियतनाम के विज्ञान एवं तकनीक मंत्रालय के बीच डिजिटल टेक्नोलॉजी में सहयोग के लिए MoU हुआ.

NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) और वियतनाम के NAPAS के बीच भी समझौता हुआ, जिससे दोनों देशों के बीच QR कोड से पेमेंट संभव होगा.

भारत के CAG और वियतनाम के स्टेट ऑडिट ऑफिस के बीच पब्लिक सेक्टर ऑडिट में सहयोग के लिए MoU साइन हुआ.

पर्यटन मंत्रालयों के बीच भी समझौता हुआ, जिससे दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ेगा.

इसके अलावा, चाम पांडुलिपियों के डिजिटाइजेशन और संरक्षण के लिए भी समझौता हुआ.

दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करते हुए 2030 तक 25 अरब डॉलर का व्यापार लक्ष्य तय किया गया.

वियतनाम ने इंडो-पैसिफिक ओशन्स इनिशिएटिव (IPOI) में भी शामिल होने की घोषणा की.

भारत से अंगूर वियतनाम भेजने और वियतनाम से ड्यूरियन भारत लाने की भी घोषणा हुई.

वियतनाम के माई सोन में यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट पर साइट इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाने की भी घोषणा की गई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में राष्ट्रपति टो लाम के साथ कई मुद्दों पर बातचीत की.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि बातचीत में रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, विज्ञान-तकनीक, समुद्री सहयोग, स्पेस, ऊर्जा और सांस्कृतिक संबंधों पर चर्चा हुई. साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी बात हुई.

share & View comments