scorecardresearch
Monday, 2 November, 2026
होमदेशअर्थजगतओयो की मूल कंपनी प्रिज्म का पहली तिमाही में लाभ 17 प्रतिशत बढ़कर 353 करोड़ रुपये पर

ओयो की मूल कंपनी प्रिज्म का पहली तिमाही में लाभ 17 प्रतिशत बढ़कर 353 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 2 नवंबर (भाषा) आतिथ्य सेवा प्रदाता ओयो की मूल कंपनी प्रिज्म (पीआरआईएसएम) का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढ़कर 353 करोड़ रुपये हो गया।

अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी में जुटी कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 301 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी के वित्तीय नतीजों के अनुसार, अप्रैल-जून 2026 तिमाही के लाभ में करीब 244 करोड़ रुपये का स्थगित कर लाभ भी शामिल है।

वित्तीय नतीजों के मुताबिक, प्रिज्म का परिचालन राजस्व जून तिमाही में 35 प्रतिशत बढ़कर 2,814 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 2,078 करोड़ रुपये था।

इस दौरान कंपनी का सकल बुकिंग मूल्य (जीबीवी) 30 प्रतिशत बढ़कर करीब 9,600 करोड़ रुपये हो गया।

भाषा योगेश प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments