scorecardresearch
Monday, 28 September, 2026
होमदेशअर्थजगतफास्टैग वार्षिक पास की संख्या एक करोड़ के पार

फास्टैग वार्षिक पास की संख्या एक करोड़ के पार

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) ‘फास्टैग वार्षिक पास’ की कुल संख्या एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। एक आधिकारिक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गई।

इस पास की शुरूआत पिछले साल 15 अगस्त को हुई थी।

बयान के अनुसार, इस आंकड़े से राष्ट्रीय राजमार्गों का इस्तेमाल करने वाले निजी वाहन मालिकों के बीच वार्षिक पास की बढ़ती स्वीकार्यता का पता चलता है। यह राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर सुविधाजनक तथा किफायती यात्रा का विकल्प उपलब्ध कराता है।

यह वार्षिक पास राष्ट्रीय राजमार्गों और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे के करीब 1,150 टोल प्लाजा पर लागू है। इसके तहत वाहन मालिकों को बार-बार फास्टैग रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती। एक बार में 3,075 रुपये का शुल्क देकर एक साल या 200 शुल्क प्लाजा पार करने तक इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह पास वैध फास्टैग वाले सभी गैर-वाणिज्यिक वाहन के लिए उपलब्ध है। एक बार शुल्क का भुगतान करने के बाद ‘राजमार्गयात्रा’ ऐप के जरिये वाहन से जुड़े मौजूदा फास्टैग पर वार्षिक पास सक्रिय हो जाता है।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments