नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर (भाषा) गेमिंग कंपनी नजारा टेक्नोलॉजीज को चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में करीब 35.3 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है।
कंपनी को वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में करीब 34 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
कंपनी ने इस दौरान राजस्व के लिहाज से रिकॉर्ड तिमाही दर्ज की।
वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर 53 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 803 करोड़ रुपये हो गया। कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) 93 प्रतिशत बढ़कर 120 करोड़ रुपये रही।
समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी के गेमिंग कारोबार का राजस्व 122 प्रतिशत बढ़कर 656 करोड़ रुपये हो गया।
मोबाइल गेमिंग से राजस्व 167 प्रतिशत बढ़कर 550 करोड़ रुपये हो गया।
भाषा योगेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.