scorecardresearch
Wednesday, 29 July, 2026
होमदेशअर्थजगतआवक घटने के बीच अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में सुधार

आवक घटने के बीच अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में सुधार

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 जुलाई (भाषा) मंडियों में आवक घटने के बीच बुधवार को सरसों तेल-तिलहन, सोयाबीन तिलहन तथा बिनौला तेल और मलेशिया एक्सचेंज के मजबूत रहने के कारण कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल के दाम में सुधार रहा। लागत से नीचे दाम पर बिकवाली के कारण सोयाबीन तेल तथा कमजोर कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम स्थिर रहे। मलेशिया एक्सचेंज में दोपहर 3.30 बजे सुधार था। जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में गिरावट थी। बाजार सूत्रों ने कहा कि मंडियों में सरसों, सोयाबीन और बिनौले की आवक काफी कम थी क्योंकि किसान नीचे दाम पर बिकवाली करने से बच रहे हैं। इन किसानों को पहले अपने फसल के बेहतर दाम मिल चुके हैं और अब वे सस्ते में बेचने को राजी नहीं हैं। आवक की इस कमी से इनके दाम मजबूत होते गये। उन्होंने कहा कि सोयाबीन को ही लें तो इसकी आवक आज घटकर लगभग 50,000 बोरी की रह गई। जबकि देश में सोयाबीन की दैनिक मांग लगभग ढाई-तीन लाख बोरी की है। सूत्रों ने कहा कि दोपहर साढ़े तीन बजे मलेशिया एक्सचेंज में सुधार के कारण पाम-पामोलीन तेल के दाम भी मजबूत हो गये। उन्होंने कहा कि लागत से नीचे दाम पर बिकवाली जारी रहने के बीच सोयाबीन तेल तथा कमजोर कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम स्थिर रहे। तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे…

सरसों तिलहन – 8,150-8,200 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली – 7,300-7,875 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 16,950 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,660-2,960 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 16,550 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 2,700-2,800 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 2,700-2,850 रुपये प्रति टिन। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,650 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,500 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,180 रुपये प्रति क्विंटल। सीपीओ एक्स-कांडला- 13,800 रुपये प्रति क्विंटल। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 16,500 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,625 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन एक्स- कांडला- 14,425 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल। सोयाबीन दाना – 7,450-7,500 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन लूज- 7,300-7,400 रुपये प्रति क्विंटल। भाषा राजेश राजेश अजयअजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments