scorecardresearch
Wednesday, 29 July, 2026
होमरिपोर्टकिसानों से संवाद के लिए सरकार तैयार, आंदोलनकारी किसानों से आज फिर होगी चर्चा: मोहन यादव

किसानों से संवाद के लिए सरकार तैयार, आंदोलनकारी किसानों से आज फिर होगी चर्चा: मोहन यादव

मध्य प्रदेश सरकार ने कहा- 'कृषि कल्याण वर्ष' के तहत किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए बनी समिति, जनता को परेशानी न हो इसका भी रखा जाएगा ध्यान.

Text Size:

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्रदेश में ‘कृषि कल्याण वर्ष’ के तहत कृषि को अधिक समृद्ध और लाभकारी बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है. उन्होंने भोपाल में आंदोलन कर रहे किसानों के मुद्दे पर कहा कि सरकार संवाद के जरिए हर व्यावहारिक समस्या का समाधान चाहती है.

मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा और समाधान के लिए एक समिति का गठन किया गया है. यह समिति किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुन रही है. बुधवार को कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना किसानों से चर्चा के लिए पहुंचे थे, जबकि गुरुवार को कृषि मंत्री के साथ मंत्री कृष्णा गौर, विश्वास सारंग, राकेश सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों का दल भी किसानों से बातचीत करेगा.

यादव ने कहा कि सरकार किसानों के सकारात्मक सुझावों का स्वागत करती है और उनकी हर व्यावहारिक समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं, लेकिन आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका ध्यान रखना भी सभी पक्षों की साझा जिम्मेदारी है.

मुख्यमंत्री ने भारतीय किसान संघ समेत सभी किसान संगठनों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि संवाद और आपसी सहमति के माध्यम से किसानों और प्रदेश के व्यापक हित में सकारात्मक समाधान निकाला जाएगा.

share & View comments