scorecardresearch
Wednesday, 29 July, 2026
होमरिपोर्टगोरखपुर में जनता दर्शन, CM योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं

गोरखपुर में जनता दर्शन, CM योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं

गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन. अधिकारियों को त्वरित और संतुष्टिपूर्ण समाधान के निर्देश, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा.

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर्व की व्यस्तताओं के बीच गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन आयोजित कर करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर व्यक्ति की समस्या का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए.

गुरु पूर्णिमा पूजन के बाद मुख्यमंत्री महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर पहुंचे और लोगों से एक-एक कर मुलाकात की. उन्होंने सभी फरियादियों को आश्वस्त किया कि किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है और सरकार हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री ने लोगों से प्राप्त प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए.

जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने पहुंचे लोगों को भी मुख्यमंत्री ने राहत का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि धन के अभाव में किसी मरीज का इलाज नहीं रुकेगा. अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि इलाज का इस्टीमेट जल्द तैयार कर शासन को भेजा जाए, ताकि समय पर धनराशि जारी की जा सके.

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं के साथ आए बच्चों से भी मुलाकात की, उन्हें स्नेहपूर्वक चॉकलेट दी और आशीर्वाद देकर उनका उत्साह बढ़ाया.

share & View comments