scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसूक्ष्म बीमा योजनाओं का दायरा बढ़ाने के लिए राज्यों के साथ बैठक

सूक्ष्म बीमा योजनाओं का दायरा बढ़ाने के लिए राज्यों के साथ बैठक

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (भाषा) वित्तीय सेवाओं के सचिव विवेक जोशी ने सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के साथ बैठक में सूक्ष्म बीमा योजनाओं को बढ़ावा देने का अनुरोध किया है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सोमवार को हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) का ग्राम पंचायत स्तर पर दायरा बढ़ाने से जुड़े अभियान के बारे में राज्यों को जानकारी दी गई।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि तीन महीने तक चलने वाले इस अभियान में देश के सभी जिलों को शामिल किया जाएगा। एक अप्रैल से शुरू हुआ यह अभियान 30 जून को खत्म होगा।

बैठक के दौरान सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारियों से इन सूक्ष्म बीमा योजनाओं के तहत पंजीकरण कराने वाले लोगों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया गया।

फिलहाल पीएमजेजेबीवाई के तहत 8.3 करोड़ लोग पंजीकृत हैं जबकि पीएमएसबीआई में 23.9 करोड़ लोग शामिल हैं। इन योजनाओं के तहत 15,500 करोड़ रुपये के दावों का निपटान किया जा चुका है।

इस बैठक में जोशी ने राज्यों के मुख्य सचिवों से बीमा पंजीकरण अभियान की निगरानी एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा।

भाषा प्रेम प्रेम पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments