scorecardresearch
Monday, 26 October, 2026
होमदेशअर्थजगतमेकमाईट्रिप को दूसरी तिमाही में 18 लाख डॉलर का शुद्ध लाभ

मेकमाईट्रिप को दूसरी तिमाही में 18 लाख डॉलर का शुद्ध लाभ

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर (भाषा) यात्रा सेवा प्रदाता कंपनी मेकमाईट्रिप को चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 18 लाख अमेरिकी डॉलर का शुद्ध लाभ हुआ है।

गुरुग्राम मुख्यालय वाली कंपनी को बीते वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 57 लाख डॉलर का शुद्ध घाटा हुआ था।

कंपनी ने बयान में कहा कि जुलाई-सितंबर तिमाही में स्थिर मुद्रा आधार पर कर-पूर्व समायोजित शुद्ध लाभ 26.9 प्रतिशत बढ़कर 4.62 करोड़ डॉलर हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 3.64 करोड़ डॉलर था।

मेकमाईट्रिप के समूह मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजेश मागो ने कहा, “यात्रा क्षेत्र में चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद हमने अच्छी वृद्धि दर्ज की। स्थिर मुद्रा आधार पर सकल बुकिंग सालाना आधार पर 20.9 प्रतिशत बढ़कर 2.7 अरब डॉलर हो गई। होटल और जमीनी परिवहन सेवाओं में वृद्धि से हमारे विविध कारोबार की मजबूती और ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने की हमारी क्षमता का पता चलता है।”

उन्होंने कहा, “हम यात्रा की योजना बनाने और बुकिंग की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कृत्रिम मेधा (एआई) का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें हमारा व्यापक आपूर्तिकर्ता नेटवर्क, एकीकृत वितरण मंच और भरोसेमंद सेवा मददगार हैं। हम भारत में यात्रा क्षेत्र की दीर्घकालिक संभावनाओं का लाभ उठाने और टिकाऊ, लाभदायक वृद्धि हासिल करने के लिए सोच-समझकर निवेश जारी रखेंगे।”

कंपनी के अनुसार, जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी की सकल बुकिंग 20.9 प्रतिशत बढ़कर 272.47 करोड़ डॉलर हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 244.73 करोड़ डॉलर थी।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments