नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की कुल बिक्री जनवरी में 16 प्रतिशत बढ़कर 85,432 इकाई हो गई।
एमएंडएम ने शनिवार को बयान में कहा कि यात्री वाहनों की बिक्री पिछले साल इसी महीने में 43,068 इकाई के मुकाबले 18 प्रतिशत बढ़कर 50,659 इकाई हो गई।
वाणिज्यिक वाहनों की घरेलू बिक्री 23,917 इकाई रही।
एमएंडएम लिमिटेड के वाहन खंड के अध्यक्ष विजय नाकरा ने कहा, “हमने नए साल की शुरुआत 50,659 एसयूवी बेचकर की, जो 18 प्रतिशत की वृद्धि है और कुल 85,432 वाहन बेचकर की, जो 16 प्रतिशत की वृद्धि है।”
एमएंडएम ने कहा कि जनवरी, 2025 के दौरान उसकी कुल ट्रैक्टर बिक्री 27,557 इकाई रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 23,948 इकाई थी।
भाषा अनुराग
अनुराग
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.