scorecardresearch
Monday, 26 October, 2026
होमदेशअर्थजगतकेरलम सरकार ने सहकारी क्षेत्र को विमान सेवा शुरू करने की अनुमति दी : मुख्यमंत्री सतीशन

केरलम सरकार ने सहकारी क्षेत्र को विमान सेवा शुरू करने की अनुमति दी : मुख्यमंत्री सतीशन

Text Size:

कोझिकोड (केरलम), 26 अक्टूबर (भाषा) केरलम के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने कहा कि राज्य सरकार ने ‘केरल सिविल एविएशन डेवलपमेंट कोऑपरेटिव सोसाइटी’ को विमान सेवा शुरू करने की अनुमति दे दी है।

मुख्यमंत्री ने रविवार को यहां ‘कालीकट सिटी सर्विस कोऑपरेटिव सोसाइटी’ के रजत जयंती समारोह का उद्घाटन करने के बाद कहा कि भारत में पहली बार सहकारी क्षेत्र के जरिये विमान सेवा शुरू की जाएगी।

सतीशन ने कहा कि इस परियोजना की अगुवाई एमवीआर कैंसर सेंटर के चेयरमैन सी. एन. विजयकृष्णन करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘एयर इंडिया और इंडिगो की तरह उन्हें (विजयकृष्णन को) सहकारी क्षेत्र के जरिये विमानन कंपनी शुरू करने की अनुमति दी गई है। एमवीआर कैंसर सेंटर और कालीकट सिटी सर्विस कोऑपरेटिव सोसाइटी को सफल बनाने वाली टीम उनके साथ मिलकर इसे शुरू करने के लिए काम करेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद हम दुनिया को दिखाएंगे कि केरलम का सहकारी क्षेत्र क्या कर सकता है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सहकारी क्षेत्र में लोगों द्वारा जमा की गई राशि की गारंटी देगी।

उन्होंने कहा कि सहकारी बैंकों में पैसा जमा करने वालों को भी वही भरोसा मिलना चाहिए, जो राष्ट्रीयकृत और अनुसूचित बैंकों में निवेश करने वालों को मिलता है।

सतीशन ने हालांकि साथ ही आगाह किया कि सरकार सहकारी समितियों में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगी।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments