नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) रियल्टी कंपनी कल्पतरु लिमिटेड को जून में समाप्त तिमाही में 26.52 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है।
पिछले साल इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध घाटा 49.42 करोड़ रुपये था।
नियामकीय सूचना के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 495.04 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 456.78 करोड़ रुपये थी। 30 जून, 2026 को शुद्ध कर्ज 8,229 करोड़ रुपये था।
कंपनी के पास कुल 85 पूरी हो चुके परियोजनाएं हैं, जिनका कुल क्षेत्र 2.45 करोड़ वर्ग फुट से ज्यादा है। इसके अलावा, कंपनी की 30 परियोजनाएं चल रही हैं या आने वाली हैं। ये परियोजनाएं मुंबई, ठाणे, पनवेल, लोनावला, पुणे, नागपुर, नोएडा और हैदराबाद में फैली हैं और जिनका कुल क्षेत्रफल 4.25 करोड़ वर्ग फुट है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.