scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशअर्थजगतइंफोसिस का चौथी तिमाही का मुनाफा 7.8 प्रतिशत बढ़कर 6,128 करोड़ रुपये पर

इंफोसिस का चौथी तिमाही का मुनाफा 7.8 प्रतिशत बढ़कर 6,128 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी इंफोसिस का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में 7.8 प्रतिशत बढ़कर 6,128 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही में 5,686 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी के तिमाही वित्तीय परिणाम अनुमान से नीचे रहा।

बेंगलुरु की कंपनी इंफोसिस का आलोच्य अवधि में एकीकृत आय 16 प्रतिशत बढ़कर 37,441 करोड़ रुपये रही।

कंपनी ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए राजस्व में 4-7 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान जताया है।

वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कंपनी का शुद्ध लाभ नौ प्रतिशत बढ़कर 24,095 करोड़ रुपये रहा। वहीं राजस्व 20.7 प्रतिशत बढ़कर 1,46,767 करोड़ रुपये रहा।

इंफोसिस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक सलिल पारेख ने बयान में कहा कि हमें अपने ग्राहकों की तरफ से दक्षता और लागत में सुधार तथा एकीकरण को लेकर मजबूत रुझान देखने को मिल रहा है। लिहाजा कई सौदे पाइपलाइन में हैं।

भाषा

रिया रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments