scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशअर्थजगतइंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज का शेयर पहले दिन के कारोबार में स्थिर रुख के साथ बंद

इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज का शेयर पहले दिन के कारोबार में स्थिर रुख के साथ बंद

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन जुलाई (भाषा) शेयर बाजार में इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज लिमिटेड के शेयर की शुरुआत बृहस्पतिवार को स्थिर के साथ हुई। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 111 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ।

बीएसई और एनएसई दोनों पर कंपनी का शेयर 111 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

दिन के कारोबार के दौरान यह बीएसई में 1.44 प्रतिशत बढ़कर 112.60 रुपये पर पहुंच गया। बाद में यह 0.18 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 110.80 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई में स्थिर शुरुआत करने वाले इस शेयर का दाम 1.80 प्रतिशत बढ़कर 113 रुपये हो गया। बाद में यह 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 110.35 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 700.52 करोड़ रुपये रहा।

इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के अंतिम दिन 25.98 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा दायरा 105-111 रुपये प्रति शेयर था।

यह आईपीओ 160 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों के नए निर्गम और प्रवर्तक ओम प्रकाश अग्रवाल (एचयूएफ) और संजय अग्रवाल (एचयूएफ) द्वारा 36.03 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है।

कंपनी नए शेयरों की बिक्री से प्राप्त 65 करोड़ रुपये का उपयोग कार्यशील पूंजी की आवश्यकताओं के वित्तपोषण के लिए, 34.12 करोड़ रुपये कर्ज के पुनर्भुगतान के लिए और 14 करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए करेगी।

वर्ष 1993 में अपना परिचालन शुरू करने वाली इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज, भारत में फसल सुरक्षा उत्पादों, पौधों के पोषक तत्वों और जैविक पदार्थों के निर्माण के व्यवसाय में लगी हुई है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments