scorecardresearch
Thursday, 15 October, 2026
होमदेशअर्थजगतदेश का निर्यात सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़कर 44.4 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा 30.21 अरब डॉलर

देश का निर्यात सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़कर 44.4 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा 30.21 अरब डॉलर

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) देश का वस्तु निर्यात सितंबर में सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़कर 44.4 अरब डॉलर हो गया, जबकि व्यापार घाटा घटकर 30.21 अरब डॉलर रह गया। सरकार की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

आंकड़ों के अनुसार, आयात पिछले महीने आठ प्रतिशत बढ़कर 74.61 अरब डॉलर हो गया।

व्यापार घाटा घटकर 30.21 अरब डॉलर रह गया, जो सितंबर, 2025 में 33 अरब डॉलर था।

चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) के दौरान निर्यात 18.51 प्रतिशत बढ़कर 259.89 अरब डॉलर हो गया। वहीं, आयात 16.31 प्रतिशत बढ़कर 437.53 अरब डॉलर रहा।

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि निर्यात में वृद्धि का रुझान बना हुआ है।

भाषा निहारिका अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments