scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशअर्थजगतभारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन ने स्टारबक्स के सीईओ का पद संभाला

भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन ने स्टारबक्स के सीईओ का पद संभाला

Text Size:

न्यूयॉर्क, 20 मार्च (भाषा) भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन ने सोमवार को वैश्विक कॉफी कंपनी स्टारबक्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के तौर पर सोमवार को कार्यभार संभाल लिया।

स्टारबक्स ने पिछले साल सितंबर में घोषणा की थी कि नरसिम्हन कंपनी के नए सीईओ व स्टारबक्स के निदेशक मंडल के सदस्य होंगे।

कंपनी के संस्थापक और अब पूर्व सीईओ हॉवर्ड शुल्ट्ज के स्थान पर आने वाले नरसिम्हन को एक अक्टूबर, 2022 को अगला सीईओ घोषित कर दिया गया था।

स्टारबक्स ने बयान में कहा, “आज से लक्ष्मण ने सीईओ का पद संभाल लिया है और वह कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल होंगे।”

भाषा अनुराग अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments