scorecardresearch
Monday, 26 October, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत के पास पैमाना और प्रतिभा, नीदरलैंड देता है यूरोपीय बाजारों तक पहुंच: फिक्की

भारत के पास पैमाना और प्रतिभा, नीदरलैंड देता है यूरोपीय बाजारों तक पहुंच: फिक्की

Text Size:

हेग, 26 अक्टूबर (भाषा) उद्योग निकाय फिक्की के महासचिव अनंत स्वरूप ने सोमवार को कहा कि नीदरलैंड की कंपनियों को भारत पैमाना, प्रतिभा और औद्योगिक प्रौद्योगिकी तथा स्वच्छ ऊर्जा के लिए एक बढ़ता हुआ बाजार देता है। उन्होंने आगे जोड़ा कि नीदरलैंड भारतीय कारोबार क्षेत्रों को नवाचार और यूरोपीय बाजारों तक पहुंच प्रदान करता है।

स्वरूप ने यहां भारत-नीदरलैंड व्यवसाय मंच को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के पैमाने, प्रतिभा और डिजिटल ताकत को उन्नत तकनीक तथा टिकाऊ समाधान में नीदरलैंड की विशेषज्ञता के साथ जोड़कर, दोनों देश वैश्विक बाजारों में एक साथ नवाचार कर सकते हैं, विनिर्माण कर सकते हैं और प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, ”नीदरलैंड के उद्यमों के लिए भारत पैमाना, प्रतिभा और एक ऐसा बाजार प्रदान करता है जिसकी औद्योगिक प्रौद्योगिकी, परिवहन, टिकाऊ भोजन और स्वच्छ ऊर्जा की मांग लगातार बढ़ेगी। भारतीय व्यवसाय के लिए, नीदरलैंड ठीक वही नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र और संपर्क मुहैया कराता है, जिसकी हमें यूरोपीय बाजारों तक पहुंचने के लिए जरूरत है।”

उन्होंने कहा कि भारतीय विनिर्माण का विस्तार हो रहा है, ऊर्जा परिवर्तन में तेजी आ रही है, और एक युवा आबादी वैश्विक मध्यम वर्ग में प्रवेश कर रही है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments