scorecardresearch
Sunday, 18 October, 2026
होमदेशअर्थजगतआईडीबीआई हिस्सेदारी बिक्री से कर्मचारियों को चिंतित होने की जरूरत नहीं: दीपम सचिव

आईडीबीआई हिस्सेदारी बिक्री से कर्मचारियों को चिंतित होने की जरूरत नहीं: दीपम सचिव

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव अरुणीश चावला ने बुधवार को कहा कि आईडीबीआई बैंक में रणनीतिक पुनर्गठन को लेकर कर्मचारियों को चिंतित होने की जरूरत नहीं है और उनके हितों का पूरा ध्यान रखा गया है।

चावला ने कहा कि प्रबंधन के हस्तांतरण को लेकर सभी संबंधित पक्षों के साथ चर्चा की गई है।

मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार को आईडीबीआई बैंक में 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी कनाडा की फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स लि. की अनुषंगी मेसर्स 10955230 कनाडा इंक 52,878.08 करोड़ रुपये में बेचने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

दीपम सचिव ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन के बारे में जानकारी देते हुए कर्मचारियों से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘आईडीबीआई बैंक में रणनीतिक पुनर्गठन को लेकर कर्मचारियों के लिए चिंतित होने की जरूरत नहीं है और उनके हितों का पूरा ध्यान रखा गया है।’’

उन्होंने कहा कि प्रबंधन के हस्तांतरण को लेकर सभी संबंधित पक्षों के साथ चर्चा की गई है।

आईडीबीआई बैंक के कर्मचारियों की संख्या मार्च, 2026 तक 19,108 थी।

यह सौदा वित्त वर्ष 2026-27 के समाप्त होने से पहले पूरा होने की संभावना है। इसके बाद सरकार आईडीबीआई बैंक के निदेशक मंडल से बाहर हो जाएगी।

भाषा रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments