scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशअर्थजगतमजबूत मांग से ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत मांग से ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को ग्वारगम की कीमत 108 रुपये की तेजी के साथ 8,685 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के सितंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 108 रुपये अथवा 1.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,685 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गई जिसमें 38,405 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के कारण व्यापारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments