scorecardresearch
Wednesday, 21 October, 2026
होमदेशअर्थजगतदेश के आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि सितंबर में बढ़कर 7.9 प्रतिशत

देश के आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि सितंबर में बढ़कर 7.9 प्रतिशत

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (भाषा) लौह अयस्क, बिजली और सीमेंट क्षेत्रों के मजबूत प्रदर्शन से आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में सितंबर 2026 में 7.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। एक साल पहले इसी महीने में यह वृद्धि 3.1 प्रतिशत थी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2026 में इन प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 5.9 प्रतिशत रही थी।

विभिन्न क्षेत्रों में लौह अयस्क के उत्पादन में 18.4 प्रतिशत, बिजली में 11.4 प्रतिशत, कोयले में 10.7 प्रतिशत और रिफाइनरी उत्पादों में 10.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

सीमेंट उत्पादन पिछले साल की समान अवधि की तुलना में सितंबर में 9.8 प्रतिशत और इस्पात उत्पादन 4.9 प्रतिशत बढ़ा।

मंत्रालय ने बयान में कहा कि सितंबर 2026 में उर्वरक, प्राकृतिक गैस और कच्चे तेल के उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई।

मंत्रालय ने बताया कि अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की संचयी वृद्धि दर 5.1 प्रतिशत रही, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 2.5 प्रतिशत थी।

भाषा निहारिका योगेश

योगेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments