scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशअर्थजगतगोयल शुक्रवार को करेंगे नई विदेश व्यापार नीति 2023-28 की घोषणा

गोयल शुक्रवार को करेंगे नई विदेश व्यापार नीति 2023-28 की घोषणा

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) वैश्विक व्यापार की धीमी पड़ती रफ्तार के बीच निर्यात बढ़ाने के उद्देश्य के साथ भारत शुक्रवार को अपनी बहुप्रतीक्षित नई विदेश व्यापार नीति-2023-28 से पर्दा हटाएगा।

नई विदेश व्यापार नीति की घोषणा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल करेंगे। मौजूदा नीति (2015-20) 31 मार्च, 2022 तक प्रभाव में रहेगी।

पिछली पांच साल की नीति की अवधि मार्च, 2020 में खत्म हो गई थी। हालांकि, कोविड-19 के प्रकोप और लॉकडाउन की वजह से इसे बार-बार विस्तार दिया गया। इसे अंतिम बार सितंबर, 2022 में 31 मार्च 2023 तक के लिए बढ़ाया गया था।

नई विदेश व्यापार नीति में भारत के माल एवं सेवा निर्यात को 2030 तक 2,000 अरब डॉलर तक पहुंचाने की रूपरेखा आने की उम्मीद है। सूत्रों का कहना है कि नई नीति में विश्व व्यापार संगठन के अनुरूप निर्यात संवर्धन उपाय भी हो सकते हैं।

भाषा

मानसी अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments