नयी दिल्ली, 21 फरवरी (भाषा) कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सटोरियों के अपने सौदों के आकार घटाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 107 रुपये की गिरावट के साथ 85,917 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीई) में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध का भाव 107 रुपये यानी 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,917 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 15,793 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,930.66 डॉलर प्रति औंस रह गयी।
भाषा निहारिका
निहारिका
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.